{"_id":"6495eff538fd4dece7018ad5","slug":"unannounced-power-cut-causing-havoc-with-heat-700-complaints-came-in-12-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1003-1783-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गर्मी के साथ बेहाल कर रहा बिजली का अघोषित कट, 12 घंटे में आईं 700 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गर्मी के साथ बेहाल कर रहा बिजली का अघोषित कट, 12 घंटे में आईं 700 शिकायतें
Sat, 24 Jun 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13. आठ मरला में बिजली लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली के अघोषित कट भी उनकी बेचैनी को और बढ़ा रहे हैं। दिन-रात हो रहे अघोषित बिजली के कट लोगों के चैन छीन रहे हैं। बिजली संकट के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक अघोषित कट लग रहे हैं। दिन हो या रात बिजली की आंख मिचौली जारी है। रोजाना 5 से 7 घंटे कट लग रहे हैं। फाल्ट होने पर कटौती और बढ़ रही है। वीरवार रात 12 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक बिजली कट से संबंधित 700 शिकायतें दर्ज की गईं। यानी हर मिनट एक शिकायत पहुंची।
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत बढ़ रही है। 21 जून को गर्मी के सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा 13.38 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई। लगातार पड़ रही गर्मी के चलते बिजली के अघोषित कट और कम वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इसकी वजह से एसी और कूलर नहीं चल पा रहे हैं को बार-बार फ्लक्चुएशन (अस्थिरता) के कारण उपकरण खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि वोल्टेज कम होने की समस्या किसी ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग के चलते हो सकती हैं।
तीन दिन से बढ़े अघोषित कट
लाइन लॉस ज्यादा होने के कारण तीन दिन से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। एक तरफ धान की रोपाई चल रही है तो दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी की वजह से बिजली की खपत एकाएक बढ़ गई है। बिजली किल्लत की वजह से औद्योगिक क्षेत्र कुंडली, राई, बड़ी व सोनीपत में उत्पादन पर भी असर पड़ने लगा है। यहां भी बिजली के अघोषित कट की वजह से उद्योगपतियों को अपने उद्योग चलाने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरी ओर गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई परेशानी न हो, इसलिए बिजली निगम की ओर से शिकायतों के निपटाने के लिए लाइनों की मरम्मत का कार्य भी जारी है। विभिन्न इलाकों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से बिजली के कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
तिथि बिजली खपत (यूनिट) शिकायतें
22 जून 13.02 करोड़ 974
21 जून 13.38 करोड़ 847
20 जून 13.06 करोड़ 1129
19 जून 11.98 करोड़ 817
18 जून 11.03 करोड़ 1206
17 जून 13.05 करोड़ 954
16 जून 13.08 करोड़ 1065
15 जून 12.51 करोड़ 1074
यह बोले लोग
बिजली कटौती से बुरा हाल है। कोई पता नहीं कि कब बिजली चली जाए, कब आ जाए। भीषण गर्मी में बिना बिजली के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -जयंत, बाबा कॉलोनी।
बिजली निगम की ओर से बेहतर बिजली आपूर्ति देने का दावा किया जाता है, लेकिन गर्मी में अघोषित कट व ओवलोडिंग की समस्या बढ़ने से दावे हवा हो रहे हैं। बिजली निगम की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। -विनोद, विकासपुरी।
क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। अक्सर ही कम वोल्टेज होने के कारण पंखा भी मुश्किल से घूमता है। शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं आती। इसके चलते सेक्टर-23 ही नहीं, शहर के सभी लोग परेशान हैं। -दिनेश छिक्कारा, सेक्टर-23।
क्षेत्र में बिजली कटौती का हाल बुरा है। कई बार तो रात को बिजली नहीं रहती। ऐसे में भीषण गर्मी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -अशोक कुमार, कबीरपुर।
बिजली के अघोषित कट से निपटने के लिए कर्मचारी दिन-रात लगे हुए हैं। व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। -गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत