फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ugh, summer: no respite during the day, no relief at night.

उफ गर्मी : न दिन में चैन न रात को मिल रही राहत

Sun, 16 Jun 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ugh, summer: no respite during the day, no relief at night.
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भीषण गर्मी का सितम जारी है। तापमान लगातार 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। दिनभर चलने वाली गर्म हवा से न दिन में चैन है और न ही रात को राहत मिल रही है। हालात यह हैं कि प्रचंड गर्मी के बीच एसी व कूलर भी जवाब दे गए हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी कुछ दिन और गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। उसके बाद प्री मानसून के दस्तक देने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को सुबह से ही सूरज की तपन तन को झुलसाने लगे थी। सुबह करीब 10 बजे ही गर्म हवा के तेज थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे थे। दोपहर तक भीषण गर्मी और लू के बीच सड़कें सुनसान हाे गई थीं। दिन में 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवा का ही असर था कि जिले का अधिकतम तापमान बढ़कर 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने से रात को भी गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गर्म हवा के चलते वातावरण से नमी खत्म हो गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो करीब तीन दिन तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद तापमान में परिवर्तन आएगा और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कहीं-कहीं तेज हवा केे साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद से 22 जून तक बारिश के आसान बने हुए हैं। बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिल सकेगी। हालांकि मानसून के जुलाई के पहले सप्ताह में आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
किसान भी जोह रहे बारिश की बाट
भीषण गर्मी के बीच फसलों पर संकट बना हुआ है। किसान भी आसमान की तरफ टकटकी लगाए बारिश की बाट जोह रहे हैं, जिससे तापमान में गिरावट आए और धरती की प्यास बुुझ सके। जब तक धरती की प्यास नहीं बुझेगी, तब तक धान रोपाई का कार्य भी रफ्तार नहीं पकड़ सकेगा। ज्वार जैसी हरे चारे की फसल तो सूखने की कगार पर है। जबकि दूसरी ओर 90 हजार हेक्टेयर भूमि में धान उगाने वाले जिले के किसान फिलहाल धान की रोपाई को लेकर तैयार नहीं है।


वर्जन

दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवा चलने से वातावरण से नमी खत्म हो गई है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। न्यूनतम तापमान भी अपने उच्च स्तर पर बना हुआ है। अभी तीन दिन राहत के आसार नहीं है। उसके बाद प्री मानसून की बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद ही तापमान में गिरावट आएगी।-डाॅ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed