फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   U-DISE data of 111 schools verified; records found to be correct.

Sonipat News: 111 स्कूलों के यू-डाइस डाटा की हुई जांच, रिकॉर्ड सही मिला

Tue, 22 Sep 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
U-DISE data of 111 schools verified; records found to be correct.
सोनीपत। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर सोमवार को मुख्यालय से आई चार सदस्यीय टीम ने जिले के 111 राजकीय व निजी स्कूलों के यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डाटा की जांच की। मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में प्रत्येक ब्लॉक के पांच फीसदी स्कूलों के पोर्टल पर दर्ज विवरण का दस्तावेजों से मिलान किया गया। विभाग के अनुसार सभी स्कूलों का रिकॉर्ड सही पाया गया।
विज्ञापन

जिले में यू-डाइस पोर्टल पर 1286 स्कूल दर्ज हैं। इनमें 709 राजकीय और 577 निजी स्कूल हैं। निदेशालय ने 10 सितंबर तक प्रत्येक विद्यार्थी का डाटा यू-डाइस के स्टूडेंट डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (एसडीएमएस) पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। सितंबर की शुरुआत तक करीब 21 प्रतिशत विद्यार्थियों का डाटा अपलोड होना बाकी था। इसके बाद जिला परियोजना संयोजक कृष्णा खत्री ने स्कूल प्रबंधकों को डाटा पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएचवीआर पोर्टल पर पंजीकरण के निर्देश
निदेशालय ने स्कूलों को स्वच्छ एवं हरित हरियाणा रेटिंग के लिए एसएचवीआर पोर्टल पर छह सितंबर तक पंजीकरण कराने को कहा था। इसी के तहत मुख्यालय की टीम ने पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं और दस्तावेजों का मिलान किया। टीम में परियोजना समन्वयक मीनू दहिया, समन्वयक अमरीश शर्मा, महेंद्र सिंह वर्मा और लेखाकार सत्यपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed