फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths traveling on private bus died, six injured due to collision with container

Sonipat News: कंटेनर की टक्कर से निजी बस पर सवार दो युवकों की मौत, छह घायल

Wed, 13 Mar 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 13 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths traveling on private bus died, six injured due to collision with container
सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले गांव जाखौली के पास खड़ी बस को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में निजी बस सवार दो युवकों की मौत हो गई और छह यात्री घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शवों को शव विच्छेदन गृह में रखवाया गया है। बस में सवार सभी यात्री बिहार के पूर्णिया से भिवानी जा रहे थे। पुलिस ने बस चालक के बयान पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव भागोत निवासी अरविंद बंसल ने बताया कि वह तीन माह से निजी बस पर चालक हैं। वह 10 मार्च को बिहार के पूर्णिया से बस में 37 सवारी लेकर हरियाणा के भिवानी के लिए चले थे। वह 12 मार्च को सुबह सात बजे केजीपी टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले पहुंचे थे। जहां पर सवारियों के कहने पर उन्होंने बस को रोक दिया। इसके बाद कई यात्री उतरकर लघुशंका के लिए चले गए। अरविंद ने बताया कि इसी दौरान एक चालक तेज गति से कंटेनर लेकर आया और उनकी बस को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दो युवकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर लिया। मृतकों की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी पवन व परमानंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। हादसे में पूर्णिया के सोयाबीन, ऋषि, उनका बेटा कालू, मणिचंद, खुशीराम और रविंद्र घायल हो गए। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मचा हड़कंप
हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में से कई यात्री लघुशंका के लिए उतर गए थे। इसी बीच बस के पीछे टक्कर लगने से दो की मौत हो गई। अगर पीछे ज्यादा सवारियां होती तो ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी।


वर्जन

हादसे में बस सवार दो युवकों की मौत हो गई व छह अन्य घायल हुए हैं। मामले में बस चालक के बयान पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंटेनर चालक मौके पर नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed