फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths from Sonipat killed in an encounter with police in Shamli

Sonipat News: शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए सोनीपत के दो युवक

Wed, 22 Jan 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Sonipat killed in an encounter with police in Shamli
फोटो 19- सतीश का फाइल फोटो।
सोनीपत/गन्नौर। यूपी के शामली में एसटीएफ के साथ पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों में सोनीपत के गांव रोहट का मंजीत व शेखपुरा का सतीश शामिल है। मंजीत गांव में अपने भाई की हत्या के मामले में नामजद रहा है। वहीं शेखपुरा का सतीश फिलहाल परिवार सहित करनाल में रहता था। उनके पिता हरियाणा पुलिस में थे और उनका निधन हो चुका है। दोनों यूपी के बदमाशों के संपर्क में कैसे आए इस बारे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब दो बजे शामली एसटीएफ के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर कर आत्मसमर्पण को कहा था तो उन्होंने एसटीएफ पर गोलियां दागनी शुरू कर दी थी। इसके बाद एसटीएफ ने भी बदमाशों पर गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि एसटीएफ टीम के इंस्पेक्टर सुनील को पेट में गोली लगने के बाद टीम ने बचाव में फायरिंग की तो रोहट निवासी मंजीत व शेखपुरा निवासी सतीश और उसके साथी मारे गए। चारों बदमाश मुस्तफा कग्गा गैंग के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारा गया गांव रोहट निवासी मंजीत अपने भाई की हत्या में नामजद रहा है। मंजीत पांच भाई-बहनों में तीसरा नंबर का था। उसके बड़े भाई राजेश की 9 अगस्त, 2021 को हत्या हुई थी। उससे बड़ी एक बहन आशा व दो छोटी बहन रेनू व गुड्डी हैं। तीनों बहन शादीशुदा है। भाई राजेश की हत्या पहले मंजीत ने ही खुद मुकदमा दर्ज करा अपने बहनोई पर भाई की हत्या का आरोप लगाया था। इसमें पुलिस ने पर्दा उठाया था कि आरोपी मंजीत ने मां की बीमा राशि के दो लाख रुपये हड़पने के लिए अपने बड़े भाई पर हमला किया था। इसमें उसकी मौत हो गई थी। जीजा पर हत्या का झूठा आरोप लगा दिया था। हत्या में आरोपी जेल में चला गया था। वह मामले में दिसंबर, 2024 को अंतरिम जमानत पर बाहर आया था। वह यूपी के बदमाशों के संपर्क में कैसे आया इसे लेकर ग्रामीण पूरी तरह अनभिज्ञ है। गांव में मंजीत के घर पर उनकी ताई रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सतीश का नहीं था आपराधिक रिकार्ड

शामली में मुठभेड़ में मारे गए सतीश का पैतृक गांव शेखपुरा है। सतीश के पिता हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थे। वह करीब 40 वर्ष पहले अपने परिवार सहित करनाल में जाकर रहने लगे थे। सतीश का जन्म भी करनाल में हुआ था। उसके पिता की बीमारी के चलते वर्ष 2017 में मौत हो गई थी। अब सतीश की मौत के बाद उसकी मां रजवंती और दो बहन के साथ उसका भाई नरवीर है। शादीशुदा नरवीर भी अपने परिवार के साथ करनाल में ही रहते हैं। नरवीर की पत्नी रीना फाइनेंस कंपनी में काम करती है। सतीश की मौत की खबर गांव के लोग भी हैरान हैं। गांव के सरपंच कर्मबीर के अनुसार सतीश के दादा लख्मी बिजली निगम में कार्यरत थे और उसके पिता हरियाणा पुलिस में नौकरी करते थे। 40 साल से गांव में उनका कम ही आना-जाना हुआ है। इस वजह से गांव के लोगों का उनसे अब ज्यादा मेलजोल नहीं रहा। मृतक सतीश का किसी आपराधिक वारदात में नाम नहीं आया था। पुलिस रिकार्ड के अनुसार उस पर किसी भी थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

फोटो 19- सतीश का फाइल फोटो।

फोटो 19- सतीश का फाइल फोटो।

फोटो 19- सतीश का फाइल फोटो।

फोटो 19- सतीश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed