{"_id":"6828e0a2baf2213a44051027","slug":"two-youths-beaten-up-in-dispute-over-prize-for-pigeon-race-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136778-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कबूतरों की रेस के इनाम को लेकर विवाद में दो युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कबूतरों की रेस के इनाम को लेकर विवाद में दो युवकों को पीटा
Sun, 18 May 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां में कबूतरों की रेस के इनाम को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
गांव कासंडी निवासी सितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वीरवार शाम को गांव खानपुर कलां के अंकुश ने अपने गांव की चौपाल में कबूतरों की रेस का मुकाबला कराया था। वह और मुंडलाना गांव से उनकी बुआ का बेटा रवि भी कबूतरों को लेकर आए थे। इस रेस में उनका कबूतर तीसरे नंबर पर आया था। इस पर इनाम को लेकर खानपुर कलां गांव के अंकित के साथ उनकी कहासुनी हो गई। अंकित ने उन्हें देख लेने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद अंकित व उसके तीन साथी धारदार हथियार लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। वह और रवि गंभीर रूप से घायल हा गए। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। उनको नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।