{"_id":"69bd4ff32535989fa30b9a76","slug":"two-year-old-girl-drowns-in-water-filled-vacant-plot-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151203-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत
Sat, 21 Mar 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: आरुषि का फाइल फोटो
सोनीपत। गांव बहालगढ़ के खाली प्लाॅट में भरे पानी में डूबने से दो वर्षीय मासूम बच्ची मौत हो गई। बच्ची वीरवार शाम को घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी। घंटों की तलाश के बाद देर रात उसका शव पास के खाली प्लॉट में भरे पानी से बरामद हुआ। इससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव पहलादपुर निवासी सर्वेंद्र सिंह का परिवार बहालगढ़ में किराये के मकान में रह रहा है। वीरवार शाम को करीब सात बजे उनकी बेटी आरुषि (2) घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस की टीमों ने बच्ची की तलाश को अभियान चलाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की भी मदद ली। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाले लेकिन सुराग नहीं लग सका। देर रात मकान के पास ही खाली पड़े प्लॉट में भरे बारिश व दूषित पानी में कपड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
जब वहां जाकर देखा तो बच्ची का शव पानी में डूबा मिला। प्लॉट में करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है जिसमें डूबने से बच्ची की मौत हो गई। मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की है। घटना ने खुले प्लॉटों में भरे पानी और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।