फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two women were duped of Rs 7.70 lakh by a man who made them download an APK file and pretended to be a nephew.

Sonipat News: एपीके फाइल डाउनलोड करवा और भांजा बन दो महिलाओं से ठगे 7.70 लाख रुपये

Fri, 23 Jan 2026 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two women were duped of Rs 7.70 lakh by a man who made them download an APK file and pretended to be a nephew.
सोनीपत/गन्नौर। साइबर अपराधियों ने दो महिलाओं को झांसे में लेकर उनसे 7.70 लाख रुपये ठग लिए। गोहाना की महिला के मोबाइल फोन पर एपीके फाइल भेज कर 3.70 लाख और गन्नौर की महिला को भांजा बनकर चार लाख ठग लिए। संबंधित थानों की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव जवाहरा निवासी मीना कुमारी ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को किसी सेवा से जुड़ा हुआ बताते हुए एक एपीके फाइल डाउनलोड करवाई।
विज्ञापन

फाइल डाउनलोड करते ही उनकी मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 26 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों को कुल 3,70,840 रुपये निकाल लिए। यह राशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके खाते से करीब 123 बार ट्रांजेक्शन की गई है। पीड़िता ने बताया कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए खातों का इस्तेमाल किया है। घटना का पता चलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


भांजा बनकर की कॉल, 4 लाख रुपये ऐंठे
गन्नौर की रहने वाली हरदीप कौर के पास साइबर ठगों ने भांजा बनकर कॉल की। 16 जनवरी को उनके मोबाइल पर कॉल आई कि आपका भांजा गुरदीप हूं। उसके दोस्त को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे तुरंत पैसों की जरूरत है।
कॉलर ने हरदीप से कहा कि उसने 9.80 लाख रुपये उनके खाते में भेज दिए हैं लेकिन बैंक की तकनीकी खराबी के कारण संदेश नहीं आया। इसके बाद बैंक कर्मचारी बनकर एक अन्य नंबर से भी कॉल आई। उसने भी खाते में रुपये आने की बात कही।



वीडियो कॉल करने को कहा तो ठगी का पता लगा

झांसे में आकर हरदीप कौर ने सेंट्रल बैंक से आरटीजीएस के जरिए 4 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब दोबारा पैसे मांगे गए तो महिला के पति ने पहले खाता में रुपये की जांच करने के लिए कहा। साथ ही कॉल कर रहे गुरदीप को वीडियो कॉल करने के लिए कहा। उसने वीडियो कॉल करने से इन्कार कर दिया। तब शक हुआ और गुरदीप की मां को कॉल की तो ठगी का पता लगा। गन्नौर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed