{"_id":"681e5d6c565bb2d3d909794c","slug":"two-women-accused-of-propagating-a-particular-religion-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136439-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो महिलाओं पर धर्म विशेष का प्रचार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो महिलाओं पर धर्म विशेष का प्रचार करने का आरोप
Sat, 10 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां में एक युवक ने गांव दोदवा की दो महिलाओं पर धर्म विशेष का प्रचार करने व उसे अपनाने की बात कहने का आरोप लगाया है। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। युवक ने महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव खानपुर कलां निवासी अमित ने पुलिस को शिकायत दी कि वह साढ़े नौ बजे गांव खानपुर स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में अपने परिजनों का हालचाल जानने गए थे। उनका आरोप कि दो महिलाओं ने कॉलेज के गेट के पास आकर उनसे बात करनी शुरू कर दी। उन्हें हिंदू धर्म के बारे में अपशब्द कहे। महिलाओं ने अमित को धर्म विशेष की विचारधारा का महत्व बताते हुए कुछ कागज और एक बुक भी दिखाई। महिलाओं ने युवक से कहा कि अगर वह उनका धर्म अपनाएंगे तो उनको पैसे भी दिलवा देंगे। हमारे दूसरे साथी आपसे मिलने आएंगे और आपका सहयोग करेंगे।
अमित के अनुसार महिलाओं ने उससे कहा कि तुम हिंदू धर्म में रहते कुछ नहीं पाओगे। उनका धर्म में जब धार्मिक स्थल में चलेंगे और प्रार्थना करेंगे तो आपकी बीमारी भी ठीक हो जाएगी। आपको अस्पताल के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
हनुमान का चित्र फाड़ा
अमित ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बटुए से हनुमान की तस्वीर निकालकर दिखाई। इसके बाद महिलाओं ने उनसे लेकर तस्वीर को फाड़कर पैरों के नीचे कुचल दिया। इसके बाद अमित ने डायल 112 पर कॉल की। बाद में इस मामले में सदर थाना गोहाना में भी शिकायत दी गई। रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ ने भी इस मामले का विरोध किया और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।