फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two vehicles loaded with cheese were caught and four samples were taken

Sonipat News: पनीर से भरी दो गाड़ियां पकड़ीं, चार नमूने लिए

Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles loaded with cheese were caught and four samples were taken
फोटो 17: सोनीपत के गांव राई के पास पकड़ी गई इको गाड़ी में भरा हुआ पनीर। स्रोत: पुलिस - फोटो : संवाद
सोनीपत। गांव राई के पास जीटी रोड पर सोमवार दोपहर में राई थाना पुलिस ने पनीर से भरी दो गाड़ियां पकड़ी हैं। पनीर नकली होने का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी से संपर्क किया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र ने दोनों गाड़ी की जांच करने के बाद पनीर और क्रीम के चार सैंपल लेन के बाद उनको चंडीगढ़ स्थित राज्य खाद्य, औषधि एवं उत्पाद शुल्क प्रयोगशाला में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि मेवात क्षेत्र से निम्न स्तर का पनीर स्थानीय दुकानदारों को आपूर्ति किया जाएगा। जीटी रोड के रास्ते सोनीपत में इस पनीर को लाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने जीटी रोड पर दो इको गाड़ियों को रोककर उनकी जांच की तो उनमें से आठ किलो क्रीम व 225 किलो पनीर मिला। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र को बुलाकर सैंपलिंग करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र ने पनीर के तीन और क्रीम का एक नमूना लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया है।

सैंपलिंग के बाद गाड़ियों को छोड़ दिया गया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद पनीर या क्रीम का सैंपल फेल हो जाता है तो तब तक उक्त माल का इस्तेमाल लोग कर चुके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed