फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two thousand and five hundred factories stablish in industrial area, not any fire station

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में ढ़ाई हजार फैक्टरी, फायर स्टेशन अभी तक नहीं बना

Mon, 19 Jul 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
two thousand and five hundred factories stablish in industrial area, not any fire station
सोनीपत। हाईवे से सटे कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में करीब ढाई हजार फैक्टरियां हैं। उसके बावजूद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं बनाया गया है। इसका खामियाजा उद्योगपतियों को भुगतना पड़ रहा है। कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड स्टेशन के अभाव में उन्हें ज्यादा नुकसान हो रहा है। फायर ब्रिगेड स्टेशन कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में होने से आग के ज्यादा भड़कने से पहले ही उस पर काबू पाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

फैक्टरियों में आगजनी की वारदात होती रहती है। करीब साल भर में ही 10 से अधिक कंपनियां आग की भेंट चढ़ चुकी हैं। कुंडली के नाथूपुर क्षेत्र स्थित कार एसेसरीज बनाने वाली कंपनी एफएफ इंडिया में वीरवार शाम को आग लग गई थी। आग पर काबू पाने में 30 घंटे लग गए थे। पहले भी कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक्सो फुटवियर कंपनी में लगी आग पर 53 घंटे के लंबे अंतराल के बाद काबू पाया गया था। दर्जन भर फैक्टरी में आगजनी होने के बावजूद अभी तक कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन नहीं बन सका है।
विज्ञापन

कंपनियों में आग से करोड़ों का नुकसान
कुंडली में कार एसेसरीज कंपनी में आग से पहले भी कई कंपनियों में आग लग चुकी है। जिससे करोड़ों का नुकसान हो चुका है। कंपनियों में 50 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। कुंडली में कुर्सियां बनाने की कंपनी, फुटवियर कंपनी, गद्दा बनाने की फैक्टरी, रेडीमेड गारमेंट फैक्टरी, मोबाइल पार्टस की फैक्टरी, बर्तन बनाने की फैक्टरी, गत्ता फैक्टरी, बुक बाइडिंग की फैक्टरी, में आग लग चुकी है। जिसमें फैक्टरी मालिकों को करोड़ों का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में औद्योगिक क्षेत्र में हुई आग की घटनाएं
- 10 मई कुंडली की कॉस्मेटिक फैक्टरी में आग से डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।
- 7 मार्च को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईनॉक्स वर्ल्ड बर्तन फैक्टरी आग से करोड़ों रुपये की मशीन व तैयार माल क्षतिग्रस्त हो गया।
- 25 फरवरी को कुंडली की पंखा फैक्टरी में आग से दो मजदूरों की मौत हुई और करोड़ों का नुकसान हुआ।
- 16 फरवरी को राई में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के कारण रबड़ फैक्टरी में लगी आग, 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान
- 29 अक्तूबर 2020 को कुंडली स्थित आईनॉक्स वर्ल्ड बर्तन फैक्टरी में आग से करोड़ों का नुकसान
- 18 नवंबर, 2020 को कुंडली में पीएनबी की शाखा में आग से कंप्यूटर व सामान जला
- 23 अक्तूबर 2020 को राई की ऑटो पार्ट्स फैक्टरी में आग से भारी नुकसान हुआ।
अभी तक नहीं हाइड्रोलिक फायर सिस्टम
जिले में अभी तक हाइड्रोलिक फायर सिस्टम की सौगात भी नहीं मिल सकी है। जिले में लगातार गगनचुंबी इमारत बन रही हैं। खासकर बिल्डर कंपनी तो 10 से 14 मंजिल तक फ्लैट बनाकर बेच रही हैं। ऐसे में अगर किसी ऊपरी मंजिल में आगजनी होने पर उसे पर काबू पाने का कोई साधन नहीं है। इसके लिए दिल्ली या अन्य स्थानों से हाइड्रोलिक फायर सिस्टम से लैस गाड़ियों को बुलाना पड़ेगा। जिससे उनके आने तक भारी नुकसान हो चुका होगा। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म व टीटीएल (ट्रन टेबल लेडर) मशीन नहीं होने से ऊंची इमारतों में आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है।
कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन ने जताया रोष
कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन के अभाव में उनका नुकसान कई गुना बढ़ जाता है। उनका कहना है कि अगर कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन स्थापित किया जाए तो समय रहते आग पर काबू पाया जा सकेगा और नुकसान नहीं होगा। अब सोनीपत, नरेला व पानीपत से गाड़ियों को बुलवाया जाता है, जिससे उनके आने में समय लगता है। आग पर काबू पाने में देरी के चलते ही नुकसान भी कई गुणा अधिक होता है।

वर्जन
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में दमकल विभाग की तरफ से दो गाड़ियों को खड़ा किया गया है। जल्द ही राई में फायर स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा। जिससे आगजनी की स्थिति में जल्द मदद उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म व टीटीएल (ट्रन टेबल लेडर) से लैस गाड़ी उपलब्ध कराने को उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
- राजेंद्र सिंह दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed