{"_id":"691397869ae90954490f6146","slug":"two-state-level-programs-will-be-held-in-sonipat-on-the-14th-the-cm-will-come-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145115-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत में 14 को होंगे दो राज्यस्तरीय कार्यक्रम, सीएम आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत में 14 को होंगे दो राज्यस्तरीय कार्यक्रम, सीएम आएंगे
Wed, 12 Nov 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों का आह्वान किया है कि वह बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम 14 नवंबर को राई स्थित एजुकेशन सिटी में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
उपायुक्त ने 14 नवंबर को मुरथल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम व राई एजुकेशन सिटी में दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 नवंबर को पहले दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री राई एजुकेशन सिटी में आयोजित बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुसार तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए सम्मान की बात है कि दो बड़े राज्यस्तरीय आयोजन एक ही दिन यहां हो रहे हैं इसलिए सभी विभागों को टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा ताकि दोनों कार्यक्रम पूरी गरिमा और सफलता के साथ संपन्न हो सकें।
उपायुक्त ने पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जनस्वास्थ्य, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों के बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सफाई, पेयजल, शौचालय व्यवस्था, मंच प्रबंधन व अन्य व्यवस्थाओं की पुख्ता तैयारी करें।
इस दौरान डीसीपी प्रबिना पी, एसडीएम सुभाष चंद्र, डॉ. निर्मल नागर, प्रवेश कादियान, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, चीनी मिल के प्रबंध निदेशक संजय कुमार व अंकिता वर्मा भी मौजूद रहे।