फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two shot in a dispute over lifting soil from the plot

प्लॉट से मिट्टी उठाने के विवाद में दो को मारी गोली

Tue, 15 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two shot in a dispute over lifting soil from the plot
गांव कटवाल में मंगलवार को प्लॉट से मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक युवक ने दो को गोली मार दी। दोनों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों उपचाराधीन हैं। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना एसएचओ कर्मजीत सिंह ने बताया कि गांव कटवाल में दो युवकों को गोली लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। जानकारी मिली है कि गांव में एक व्यक्ति मकान बना रहा है। उसके साथ ही रवि व विशाल का प्लॉट है। इन तीनों में प्लॉट से मिट्टी उठाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर व्यक्ति ने रवि व विशाल पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि एक को पैर व दूसरे को जांघ में गोली लगी है। दोनों मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती हैं। एसएचओ कर्मजीत सिंह का कहना है कि घटना के बाद आरोपी फरार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed