{"_id":"67ed93e9e917c5f4480baf6a","slug":"two-samples-of-buckwheat-flour-were-taken-from-the-shops-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134679-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकानों से कुट्टू के आटे के दो नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकानों से कुट्टू के आटे के दो नमूने लिए
Thu, 03 Apr 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। यमुनानगर व अंबाला में कुट्टू के आटे से तैयार भोजन खाने से 100 से ज्यादा व्रती लोगों की तबीयत बिगड़ने पर खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सब्जी मंडी व हलवाई हट्टा स्थित किराने के दुकानों पर छापा डालकर कुट्टू के आटे के दो नमूने सील किए। इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने दोनों नमूने को सीलबंद किया गया। इससे तीन दिन पहले टीम की ओर से बहालगढ़ स्थित किराने की दुकानों पर कुट्टू के आटे व सामक के दो नमूने लिए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. बीरेंद्र यादव ने बताया कि सभी सील किए गए नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा।
यदि खाद्य सामग्री में मिलावट मिली तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सामक, साबुदाना या कुट्टू के आटे को खुले रूप में बेचने पर प्रतिबंध है। लोगों को इस सामग्री को खूब जांच परखकर ही खरीदा जाना चाहिए।