{"_id":"67d87bc3d61428b9c30125aa","slug":"two-roads-of-the-district-will-be-reconstructed-at-a-cost-of-rs-1144-crore-budget-approved-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133808-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले की दो सड़कों का 11.44 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण, बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले की दो सड़कों का 11.44 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण, बजट मंजूर
Tue, 18 Mar 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव भिगान से कामी रोड की खस्ताहाल। संवाद
सोनीपत। जिले में दो सड़कों का करीब 11.44 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इनमें गन्नौर वाया शाहपुर से खानपुर कलां व शहजादपुर से भिगान वाया कामी रोड शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्यालय भेजे गए बजट को मंजूरी मिल गई है। सड़कों का सुधार होने से वाहन चालकों को आवागमन में राहत होगी। सड़के लंबे समय से बुरी तरह से टूटी पड़ी हैं।
लोक निर्माण विभाग दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने गन्नौर वाया शाहपुर से खानपुर कलां व शहजादपुर वाया भिगान से कामी रोड के पुनर्निर्माण के लिए 11.44 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। उसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दोनों सड़कों का नाबार्ड के तहत तारकोल व बजरी से पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।
करीब 16.15 किलोमीटर लंबे गन्नौर वाया शाहपुर से खानपुर कलां रोड पर 6.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं करीब आठ किलोमीटर शहजादपुर से भिगान वाया कामी रोड के पुनर्निर्माण पर 5.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता था। ग्रामीण कई बार इनका पुनर्निर्माण करवाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने खस्ताहाल दो सड़कों का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। उसे मंजूरी मिल चुकी है। विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। सड़कों के पुनर्निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।