फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two real brothers accused in cyber fraud arrested

साइबर ठगी में आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers accused in cyber fraud arrested
सोनीपत। महिला को विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला गाजियाबाद के वैशाली निवासी सुमेश दुग्गल उर्फ बॉबी व उसका भाई उमेश है। दोनों को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में पांच नाइजीरियन समेत 11 आरोपियों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी की आकांक्षा के साथ 17 जुलाई को विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर साइबर ठगी की गई थी। नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने 7.66 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली थी। आकांक्षा के साथ की गई ठगी के रुपये बंगलूरू में निकाले गए थे। इस पर पुलिस टीम ने बंगलूरू में बैंक खातों की जांच की और एटीएम बूथ के सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की थी। उसके बाद डी.मार्क ओपेरा, मैक्स उर्फ मेलेस मिचेल, मोहम्मद रिजवान, आमिर खान और जावेद को काबू कर जेल भेजा गया था। बाद में नाइजीरिया फिलहाल नई दिल्ली स्थित देवली रोड जवाहर पार्क निवासी अका लेंडरी, लॉकीगोस सिटी नाइजीरिया फिलहाल महता चौक महरौली दिल्ली निवासी जॉन उर्फ वचे गिडोन, मूलरूप से मबाटिल्लो नाइजीरिया फिलहाल दिल्ली के खानपुर स्थित जवाहर कॉलोनी निवासी चुक्स एमबीए व मूलरूप से यूपी के बदांयू के बिछरोइया फिलहाल गाजियाबाद के वैशाली निवासी जाबिर उर्फ जगमेंद्र उर्फ जैकी उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। इनमें अका लेंडरी पश्चिमी अफ्रीका के आइवरी कोस्ट के पासपोर्ट पर भारत आया था। वहीं चुक्स एमबीए ने फिलहाल नागालैंड के दीपापुर में स्थायी निवास बना रखा है। अब उनके साथी सुमेश दुग्गल उर्फ बॉबी व उसका भाई उमेश को काबू कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। उनके रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed