फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two people died in separate road accidents on the highway

हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 10 Oct 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two people died in separate road accidents on the highway
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची मुरथल व कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करनाल के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई सोहनलाल ट्रैक्टर पर काम करने के लिए जांबा गांव के महेंद्र के साथ 7 अक्तूबर को फरीदाबाद के लिए निकला था। उन्होंने मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाया था। खाना खाने के बाद महेंद्र ने उनके पास फोन किया कि सोहनलाल उसके साथ जाने से मना कर रहा है। वह यहीं रुकने को कह रहा है। जिस पर उन्होंने उसे छोड़कर चले जाने को कहा। बाद में 8 अक्तूबर को उनके पास फोन आया कि एक व्यक्ति मुरथल ढाबा के पास सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया है। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। वह पीजीआई में पहुंचा तो पता लगा कि सोहनलाल की मौत हो चुकी है। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं केजीपी पर यमुना पुल के पास अज्ञात वाहन में टकराने से कैंटर चालक की मौत हो गई। यूपी के हरदोई स्थित गांव मस्तीपुर निवासी आजाद ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई हरदोई के गांव पुरा बहादुर का मोहम्मद असलम कैंटर चालक था। वह शुक्रवार शाम को हिमाचल से कैंटर का सामान उतारकर दिल्ली जा रहा था। जब वह केजीपी पर यमुना पुल के पास पहुंचा तो उनके आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके बहनोई का कैंटर आगे चल रहे वाहन में टकरा गया। हादसे में वह घायल हो गए। उन्हें सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुंडली थाना पुलिस ने आजाद के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed