फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two passenger trains canceled, operation of six trains affected

Sonipat News: दो सवारी गाड़ी रद्द, छह गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा

Thu, 29 Jun 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two passenger trains canceled, operation of six trains affected
सोनीपत। रेलवे की ओर से दिल्ली मंडल के करनाल से भैणी खुर्द स्टेशनों पर सुरक्षा के दृष्टिगत बुधवार को बिजली व यातायात ब्लॉक लिया गया। जिसके चलते दो सवारी गाड़ी रद्द रही, जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द व दो एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच रास्ते में 60 से 115 मिनट रोककर चलाया गया। इसके अलावा अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेन करीब 1 घंटे की देरी से चलाई गई। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

करनाल से भैणी खुर्द स्टेशनों पर बिजली व यातायात ब्लॉक के चलते बुधवार को दिल्ली से कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 04449) सवारी गाड़ी व कुरुक्षेत्र से दिल्ली की ओर जाने वाली (ट्रेन संख्या 04452) सवारी गाड़ी रद्द रही। ट्रेन संख्या 04449 सुबह 7:55 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 9:09 बजे सोनीपत स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन संख्या 04452 दोपहर 1 बजे कुरुक्षेत्र से अपनी यात्रा प्रारंभ करती है। जिसका 3:20 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली (ट्रेन संख्या 11842) गीता जयंती एक्सप्रेस को पानीपत स्टेशन से चलाया गया। यह ट्रेन 24 मिनट की देरी के साथ शाम 5:15 बजे सोनीपत स्टेशन पहुंची। मुंबई से अमृतसर जाने वाली (ट्रेन संख्या 12925) पश्चिम एक्सप्रेस काे रास्ते में 60 मिनट रोककर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन सुबह 11:59 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर से नई दिल्ली रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 12460) इंटरसिटी एक्सप्रेस 115 मिनट की देरी से चलाई गई, लेकिन यह ट्रेन 3 घंटे 22 मिनट की देरी के साथ शाम 4:01 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed