{"_id":"67141170b78c36b30a0bdc56","slug":"two-more-accused-of-drug-trafficking-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-126355-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करी के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करी के दो और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 20 Oct 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। क्राइम यूनिट कुंडली ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक जिले के गांव चिड़ी निवासी सत्यनारायण उर्फ सत्ते व गांव बिचपड़ी निवासी संजीव उर्फ संजय है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
क्राइम युनिट कुंडली टीम को 16 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि गांव कैलाना खास निवासी इकबाल और गांव बिचपड़ी निवासी साहब सिंह अफीम और चरस बेचते हैं। दोनों उत्तराखंड से चरस व अफीम अपनी गाड़ी में शाहपुर मुडलाना, बुसाना के रास्ते गांव बिचपड़ी जाएंगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंडलाना चौकी के पास मुंडलाना-बुसाना रोड पर नाकाबंदी की थी। पुलिस ने आरोपी इकबाल व साहब सिंह को 8.946 किलो चरस 8.010 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने सतनारायण उर्फ सत्ते और संजीव उर्फ संजय को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।