{"_id":"696e90c020b73c96660ddc16","slug":"two-more-accused-arrested-in-sahil-murder-case-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148458-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: साहिल हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: साहिल हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Jan 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। साहिल हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें मिलाकर डकैती की वारदात में शामिल साहिल के जिगरी दोस्त शेखर समेत छह में से पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि, चाकू से हमला करने वाले इनके छठे साथी की तलाश जारी है।
वारदात 7 जनवरी की रात की है। एफआईआर के अनुसार गांव मल्हा माजरा में सुनीता और उनका 26 वर्षीय बेटा साहिल अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। साहिल की पत्नी पिंकी मायके गई हुई थीं। घर में घुसे बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट की और चाकू से साहिल की हत्या कर दी थी।
एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने के बाद 13 जनवरी की रात को कुंडली थाने की बारोटा चौकी पुलिस ने दिल्ली के जेजे कॉलोनी बवाना निवासी शाहनवाज उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार किया था। एसएयूजी प्रभारी अजय धनखड़ ने आरोपी से पूछताछ की तो पता लगा कि नरेला में रहता नाहरा गांव का शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी शफीक देर रात एक लूट के लिए खेड़ी मन्नाजात-मल्हा माजरा रोड पर आएंगे।
विज्ञापन
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, कुंडली की क्राइम यूनिट और थाना पुलिस की टीमों ने घेराबंदी की। सरेंडर करने के लिए कहने पर घिर चुके आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में शेखर व शफीक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया था। यहां से रोहतक रेफर कर दिया गया।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि साहिल हत्याकांड में शेखर, शफीक और सद्दाम के अलावा महिना, नजीम उर्फ सीबू और शोहिल उर्फ बाउंसर कुल छह लोग शामिल थे। कर्जदार शेखर को अपने दोस्त साहिल के घर गहने व नकदी की जानकारी थी। साहिल ने उसे जमीन के दो करोड़ रुपये मिलने की बात बताई थी।
इसी लालच में उसने साथियों के साथ डकैती की साजिश रची थी। डकैती के दौरान वह घर के बाहर व एक साथी छत पर था। चार ने वारदात को अंजाम दिया।