फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two Maha Panchayats were held in Khadar, decision was taken to vote after careful consideration

Sonipat News: खादर में हुई दो महापंचायत, सोच समझ कर वोट देने का लिया निर्णय

Mon, 23 Sep 2024 08:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Sep 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Two Maha Panchayats were held in Khadar, decision was taken to vote after careful consideration
फोटो 38- सोनीपत के गन्नौर के गांव दातौली में हुई खादर क्षेत्र महापंचायत में मौजूद ग्रामीण। संवा
गन्नौर। विधानसभा क्षेत्र के यमुना बेल्ट के साथ लगते खादर के गांवों की रविवार को दो अलग-अलग महापंचायत गांव दातौली व घसौली में हुई। दोनों महापंचायतों में अलग-अलग गांवों के सरपंच व ग्रामीण शामिल हुए। महापंचायत में विधानसभा चुनाव में खादर क्षेत्र को लेकर प्रत्याशियों के बीच चल रही बयानबाजी की निंदा की गई। दोनों महापंचायतों में पहुंचे सरपंचों व ग्रामीणों ने कहा कि हर चुनाव में खादर के गांव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खादर क्षेत्र के लोग स्वाभिमानी हैं। इस चुनाव में भी खादर क्षेत्र के गांवों के लोग अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और सोच समझ कर ऐसे प्रत्याशी का चयन करेंगे, जो खादर क्षेत्र के गांवों का विकास करने वाला हो। इस दौरान दोनों पंचायतों में अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन कर उनके समर्थन में मतदान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed