फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two lakh rupees stolen by opening the latch of the trap in a closed house

बंद घर में जाल की कुंडी खोलकर दो लाख रुपये किए चोरी

Fri, 10 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen by opening the latch of the trap in a closed house
सेक्टर-14 स्थित बंद घर में जाल की कुंडी खोलकर चोर दो लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात के दौरान परिवार पोती का जन्मदिन मनाने के लिए मुरथल होटल में गया था। रात में साढ़े तीन बजे लौटे तो चोरी का पता चला, जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी केशवचंद ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनको घरेलू कार्य के लिए रुपयों की जरूरत थी। उन्होंने बैंक से दो लाख रुपये निकलवाए थे। उनको डबल बेड के गद्दे के नीचे रख दिया था। बुधवार को उनकी पोती का जन्मदिन था। वह परिवार के साथ रात में मुरथल के होटल में पार्टी करने चला गया। घर में लोहे का जाल लगा हुआ है। उसकी अंदर से कुंडी लगा दी थी। वह परिवार के साथ रात साढ़े तीन बजे मुरथल से खाना खाकर लौटे तो देखा कि घर के सभी दरवाजे ठीक से बंद थे, लेकिन पीछे के जाल की कुंडी खुली हुई थी। उन्होंने घर का सामान चेक किया तो बेड के गद्दे के नीचे से रुपये गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज चेक कर चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed