{"_id":"65d4df79395840452a07d585","slug":"two-lakh-rupees-and-jewelery-stolen-from-home-sonipat-news-c-197-1-snp1001-114101-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर से दो लाख रुपये और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर से दो लाख रुपये और आभूषण चोरी
Tue, 20 Feb 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष नगर निवासी संजीव ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ 17 फरवरी को मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने दिल्ली गए थे। घर पर कोई नहीं था। भाई ने 19 फरवरी को कॉल कर बताया कि घर के बाहर का ताला और अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हैं। सामान फर्श पर बिखरा है। अलमारी के ताले टूटे हैँ। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर वारदात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद वह दिल्ली से घर आए। देखा कि चोर अलमारी में रखे हुए दो लाख रुपये, बिस्तर में रखा चांदी का कड़ा, बच्चे के कड़े और कुंडल, पत्नी की दो चांदी की पाजेब चोरी हुई मिली। इस पर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज का लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन