फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two lakh devotees from five states arrived in the two-day fair.

Sonipat News: दो दिवसीय मेले में पांच राज्यों से पहुंचे दो लाख श्रद्धालु

Tue, 23 Apr 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees from five states arrived in the two-day fair.
सोनीपत के गांव मोई माजरी के पास बाबा जिंदानाथ में भरे मेले में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
गन्नौर। गांव मोई माजरी स्थित डेरा बाबा जिंदा नाथ के दो दिवसीय मेले का सोमवार को समापन हुआ। मेले में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली से आए लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा जिंदा नाथ और माता की समाधि पर माथा टेका और मठाधीश महंत बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


समाधि स्थल श्री श्री 108 मठ जिंदा बाबा में चैत्र शुदी चौदस पर लगे दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालु धाम से करीब तीन किलोमीटर दूर अपने वाहन खड़े कर सड़क व खेत के रास्ते से निकल कर धाम तक पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा जिंदा नाथ समाधि के सामने मत्था टेक सुख-शांति की कामना की। सुरक्षा की व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। उधर, पूजा-पाठ करने के बाद श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से 50 यूनिट रक्तदान किया। मठाधीश बाबा बाल नाथ ने मंगलकारी संदेश में कहा कि यह श्रद्धा भक्ति का सुंदर स्वरूप है। यहां हिंदू मुस्लिम एक साथ मिलकर पूजा करते हैं। आने वाले श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता है। मन्नत पूरी होने पर बाब जिंदा धाम पर सवा पांच किलो गुड़ की भेली, माता का सूट, झाडू, दूध आदि प्रसाद के तौर पर चढ़ाते हैं। दादा जसपाल सेवा समिति के प्रधान अमित राणा ने बताया कि रक्तदान शिविर के दूसरे दिन 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed