फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two killed, 4 injured in auto-bike collision

ऑटो और बाइक की टक्कर में दो की मौत, 4 घायल

Tue, 01 Nov 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two killed, 4 injured in auto-bike collision
राठधना के पास हुए हादसे में मजदूर की मौत के बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
नेशनल हाईवे-334 बी पर सोमवार सुबह राठधना के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो और ऑटो सवार चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर ऑटो सवार एक मजदूर और बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मरने वाले मजदूर के भाई के बयान पर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नारायनपुर, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रीतराम ने बताया कि वह धान कटाई के साथ मजदूरी करता है। रविवार को वह, उनका भाई अटल बिहारी (35) व गांव के दस अन्य व्यक्ति धान की कटाई करने के लिए रोहतक के गांव चुलियाना जा रहे थे। वे सोमवार सुबह बहालगढ़ पहुंचे तो वहां से चुलिनाया जाने के लिए एक ऑटो को किराये पर लिया। ऑटो चालक उन्हें लेकर नेशनल हाईवे-334 बी से होते हुए रोहतक जा रहा था। चलक ऑटो को काफी तेज गति से चला रहा था। उन्होंने उसे कई बार गति कम करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। वह लापरवाही से ऑटो चलाता रहा। जब वह गांव राठधना के पास पहुंचा तो अचानक ऑटो ने आगे चल रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। बाइक से टकराने के बाद ऑटो असंतुलित हो गया, जिससे उसमें उसका उसका भाई अटल बिहारी, उनके गांव के मोरपाल, भीमसेन व सुभाष भी ऑटो से नीचे गिर गए। उन्होंने किसी तरह से ऑटो को रुकवाया और परिजनों व बाइक सवार युवकों को संभाला। हादसे के बाद ऑटो चालक वहां से भाग गया। सभी छह घायलों को सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसके भाई अटल बिहारी और बाइक सवार दिल्ली के बुराड़ी निवासी मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही बाइक सवार दूसरे युवक सोनू, मोरपाल, भीमसेन व सुभाष को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। बुराड़ी निवासी मुकेश कुमार फूल बेचकर परिवार का गुजर-बसर करता था। वह साथी सोनू के साथ किसी काम से राठधना रोड स्थित ढाबे पर आया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने रीतराम के बयान पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-334 बी पर गांव राठधना के पास सड़क हादसे में ऑटो सवार मजदूर व बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ऑटो चालक की तलाश कर रही है। -इंस्पेक्टर संदीप कुमार, थाना प्रभारी

 मुकेश का फाइल फोटो।

मुकेश का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed