{"_id":"60c7a3de8ebc3ef4362d8998","slug":"two-infected-were-found-after-98-days-active-cases-were-less-than-100-sonipat-news-rtk613002726","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 दिन बाद दो संक्रमित मिले, सक्रिय केस 100 से कम हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 दिन बाद दो संक्रमित मिले, सक्रिय केस 100 से कम हुए
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब कम हो रहा है। राहत की खबर यह है कि रविवार को किसी भी व्यक्ति की मौत कोरोना से नहीं हुई है। संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
जिले में सोमवार को 98 दिन बाद मात्र दो नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 8 मार्च को कोरोना का एक मरीज मिला था। यहां संक्रमितों की संख्या 47335 हो गई है। सोमवार को संक्रमित से ज्यादा 15 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 47 हजार 992 मरीज ठीक हो चुके हैं और 93 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.26 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिले में रिकवरी रेट 99.68 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 250 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे मृत्यु दर 0.5 प्रतिशत है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
4886 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवाओं के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सोमवार को 18 से 44 वर्ष तक के 2212 लोगों, 197 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा 1611 स्वास्थ्य कर्मियों व 2 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 864 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस तरह सोमवार को 4886 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को सोमवार को पहली बार यह वैक्सीन लगी है, ठीक उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने अधिवक्ताओं का वैक्सीन लगाई
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को कोर्ट कांपलेक्स में कैंप लगाया गया। गन्नौर बार एसोसिएशन की देखरेख में लगे कैंप में अधिवक्ताओं, कोर्ट कर्मियों और उनके स्वजनों को वैक्सीन लगाई गई। एसोसिएशन के प्रधान सुशील त्यागी व सचिव गौरव त्यागी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा तथा दो गज दूरी के नियम का पालन करना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वह कैंप में 72 अधिवक्ताओं व उनके स्वजनों को दूसरी व 28 अधिवक्ताओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई है। एएनएम पिंकी व आशा वर्कर सुशीला, दया पांचाल, बीना, मंजू, रजनी ने वैक्सीनेशन का कार्य किया। इस दौरान एसोसिएशन के उपप्रधान वेद प्रकाश, पूर्व प्रधान सुशील त्यागी, रविंद्र रोहिल्ला, विशाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।