फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two group, beat, injured

खेड़ी गुज्जर में चुनावी रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष, कई लोग घायल

Mon, 14 Jun 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
two group, beat, injured
गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

एक पक्ष की तरफ से खेड़ी गुज्जर निवासी शीलू ने बताया कि उसका भाई इलम सिंह गांव में समोसे की दुकान पर बैठा था। दुकान पर उनके गांव के वाकिब, आलिम, वासिल, सादिन, जुलफान, शाम, जगबीर, गुलशन उर्फ राजू, सुनील, सतीश, कवर व प्रमोद आदि आए और इलम के साथ झगड़ा करते हुए उस पर डंडों व चाकू से हमला कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर जब वह गांव के प्रदीप, गुलाब और विकास के साथ मौके पर बीच बचाव के लिए पहुंचा तो हमलावरों ने प्रदीप को सरपंच बनाने की बात कहते उस पर चाकू व डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने उसे, गुलाब व विकास को भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से जगबीर निवासी गांव खेड़ी गुज्जर ने बताया कि वह गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। 12 जून को वह भांजे गुलशन उर्फ राजू के साथ गांव के अड्डे पर परचून की दुकान में बैठा था। इस दौरान गांव का इलमा दुकान पर आया और उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसी बीच दुकान के बाहर खड़े विकास, शीलु, गुलाब, शेरू, प्रदीप, रवि, ब्रह्म सहित अन्य ने उसे व उसके भांजे को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर चाकू से भी हमला किया। बीचबचाव में आए उसके भतीजे प्रमोद व कुछ अन्य पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। जगबीर ने गांव के एक निवर्तमान सरपंच पर चुनावी रंजिश की वजह से उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गन्नौर थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed