{"_id":"65d8e268ab44580fa601e377","slug":"two-girl-students-died-after-uncontrolled-cab-overturned-sonipat-news-c-197-1-snp1001-114281-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बेकाबू कैब पलटने से दो छात्राओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बेकाबू कैब पलटने से दो छात्राओं की मौत
Fri, 23 Feb 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के राठधना रोड पर खड़ी हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कैब। संवाद
सोनीपत। राठधना रोड स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के पास अनियंत्रित एक कैब के खंभे से टकराने से दो छात्राओं की मौत हो गई। एक छात्रा और छात्र घायल हो एक। चारों कैब में सवार होकर राई स्थित होटल पर नाश्ता कर लौट रहे थे। कैब को सहपाठी ही चला रहा था। इसी दौरान ट्रक को बचाने में कैब अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन निवासी रिशिका सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ओपी जिंदल ग्लोबल विवि में एलएलबी की छात्रा है। वह और सहपाठी मूलरूप से जयपुर स्थित महाराणा प्रताप मार्ग निवासी ख्याति और गुरुग्राम के विज्ञान विहार सेक्टर-56 निवासी जिया और विवि के ही छात्र मनन के साथ राई स्थित होटल गए थे। वहां से नाश्ता करने के बाद वह सुबह करीब छह बजे कैब में सवार होकर विवि जाने के लिए निकले थे। मनन गाड़ी चलाने लगा और चालक उसके साथ बैठ गया।
रिशिका ने बताया कि ख्याति, जिया और वह पिछली सीट पर बैठी थीं। मनन गाड़ी को तेज गति से चला रहा था। जब वह विवि के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक आ गया। मनन ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच उसने दूसरा टर्न लिया और कैब सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। इससे कैब क्षतिग्रस्त हो गई। खंभा गाड़ी पर ही गिर गया। किसी तरहत वह बाहर निकले। ख्याति और जिया की हालत खराब थी। सभी को सोनीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने ख्याति और जिया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रिशिका और मनन को अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने रिशिका के बयान पर मनन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।