{"_id":"679fd994adf77cddeb0fe788","slug":"two-friends-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-vehicle-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131755-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
Mon, 03 Feb 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी-महलाना के बीच हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कबीरपुर निवासी कृष्ण कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई शिव कुमार का बेटा नीरज कुमार कंपनी में नौकरी करता था। उनके भतीजे अपने दोस्त यूपी के जिला झांसी हॉल कबीरपुर निवासी नीरज पुत्र लाला राम के साथ घर से शाम को बाइक पर गोहाना शादी समारोह में गए थे। बाद में उन्हें सूचना मिली कि उनका बड़वासनी-महलाना के बीच एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कृष्ण के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।