Sonipat: वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, जिम जा रहे दो दोस्तों की मौत; अंसल प्लाजा के पास हुआ हादसा
अंसल प्लाजा के पास हुए हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अंसल प्लाजा के पास हुए हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पिता आनंद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के बागेश्वर के गांव वजूला फिलहाल बहालगढ़ इंदिरा कॉलोनी निवासी मोहित (22) और बिहार के बांका के गांव कुरथिया टेकर चिलमिल फिलहाल बढ़मलिक दुर्गा कॉलोनी निवासी उत्तम कुमार (24) रोजाना की तरह मंगलवार सुबह जिम जाने के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। वह पार्कर मॉल स्थित जिम में नियमित रूप से व्यायाम करने जाते थे। इसी दौरान रास्ते में अंसल प्लाजा के पास हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। वाहन ने हादसे के दौरान उत्तम के सिर को बुरी तरह कुचल दिया।
परिजनों के अनुसार मोहित व उत्तम कुमार बचपन के साथी थे। उन्होंने पिछले साल गांव असावरपुर के निजी स्कूल से 12वीं कक्षा पास की थी। मोहित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह 20 साल से बहालगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में अपने पिता आनंद गिरी व माता पिंकी के साथ रहते थे। उनके माता-पिता फैक्टरी में नौकरी करते हैं। मोहित दो साल से गांव जठेड़ी के निजी स्कूल में पढ़ाते थे।
लालू कुमार शाह ने बताया कि वह बढ़मलिक की दुर्गा कॉलोनी में किराने की दुकान चलाते हैं। उनके पास तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे उनके साथ दुकान में हाथ बंटाते थे। उत्तम कुमार परिवार में सबसे छोटे थे। वह रोजाना पॉर्कर मॉल में जिम करने जाते थे। लालू शाह ने बताया कि उत्तम कुमार जिम से वापस घर लौट आया था, बाद में उनके पास मोहित का फोन आया और वह दोबारा उनके साथ जिम के लिए निकल गया और उनकी हादसे में मौत हो गई। उत्तम कुमार ने 10 जनवरी को अपना जन्मदिन भी मनाया था। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। कुंडली थाने के जांच अधिकारी राजेश ने मृतक मोहित के पिता आनंद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.