{"_id":"68e81e3b24351e877d06d875","slug":"two-farmers-killed-four-seriously-injured-in-a-collision-with-a-canter-sonipat-news-c-197-1-snp1001-143571-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कैंटर की टक्कर से पिकअप सवार दो किसानों की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कैंटर की टक्कर से पिकअप सवार दो किसानों की मौत, चार गंभीर
Fri, 10 Oct 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो :23: सोनीपत में गांव खेवड़ा के पास एनएच-334बी पर हुए हादसे के बाद बहालगढ़ थाना में पहुंचे प
सोनीपत। नेशनल हाईवे-334 बी पर गांव खेवड़ा बाइपास के पास कैंटर की टक्कर से पिकअप सवार दो किसानों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। युवा किसान अन्य के साथ पिकअप में सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव ढोढरा निवासी ललित ने बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह बोलेरो पिकअप में सब्जी लेकर बागपत के आसपास के किसानों के साथ आजादपुर मंडी दिल्ली जा रहे थे। जब वह खेवड़ा के पास पहुंचे तो गाड़ी पंक्चर हो गई। वह टायर बदलने लगे तो कई किसान गाड़ी के अंदर ही बैठे थे।
बुधवार आधी रात को पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में गांव दोझा के साकिब (18) व अक्षय (16) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिकअप सवार दोझा गांव के कोशिक व आसिफ, गांव कैथवाड़ी के रोजुद्दीन और कर्मअलीपुर गढ़ी निवासी अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस व अन्य घायल किसानों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने ललित के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है।
हादसे के बाद बन गई थी जाम की स्थिति
नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई थी। वाहन चालकों को इससे परेशानी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर बहालगढ़ थाना में खड़ा कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
परिवार का इकलौता बेटा था साकिब
सन्नी ने बताया कि हादसे में उनका ममेरा भाई साकिब काल का ग्रास बना है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में अब मां-बाप व बहन बचे हैं। वहीं हादसे का शिकार हुए अक्षय के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में मां व दो भाई हैं।