{"_id":"665a56b9998a22b41907b374","slug":"two-drivers-died-in-accidents-on-kmp-expressway-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119005-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हादसों में दो वाहन चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हादसों में दो वाहन चालकों की मौत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के गांव पाई के पास केएमपी एक्सप्रेस वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त टाटा-एस टैंपो क
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर खरखौदा थाना क्षेत्र में हुए दो हादसों में दो वाहन चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिया।
पहले मामले में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव कटकैया निवासी मोहित ने बताया कि उनके भाई रोहित टाटा-एस चलाते थे, जिस पर अलीपुर के राजीव को क्लीनर रखा था। दोनों सोनीपत से अलीपुर जा रहे थे। जब शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह दोनों केएमपी पर गांव पाई के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे एक वाहन ने उनके टाटा-एस को टक्कर मार दी। जिससे टाटा-एस आगे चल रहे वाहन से जा टकराया। जिससे रोहित व क्लीनर राजीव घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए खरखौदा लाया गया, जहां पर उसके भाई रोहित को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राजीव को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।
वहीं राजस्थान के नागौर जिले के गांव निंबोला विश्वा निवासी भरत ने बताया कि वह इन दिनों छुट्टी में घूमने के लिए गांव कल्याणपुरा निवासी अपनी बुआ के लड़के नरेश के साथ उनके कैंटर पर आए थे। वह दिल्ली से कैंटर में सामान भरकर जोधपुर के लिए चले थे। जब वह केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा से कुछ आगे पहुंचे तो उनके कैंटर का अगला टायर फट गया। इस दौरान वह जैक लगाकर टायर बदलने लगे। उसी दौरान एक ट्रक तेज रफ्तार से आया और उनके कैंटर के पीछे से टक्कर मार दी। इससे उन्हें व नरेश को चोट आई। रहागीरों ने उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां पर चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया।