फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two died under suspicious circumstances at different places

अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में दो की मौत

Thu, 09 Dec 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
two died under suspicious circumstances at different places
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। एक युवक का शव शराब ठेके के बाहर व दूसरे व्यक्ति का शव ट्रक के अंदर मिला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद विसरा जांच को भेज दिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव बैंयापुर में बुधवार को एक युवक का शव शराब ठेके के पास मिला। शव की पहचान गांव के ही अनिल के रूप में हुई। अनिल के भाई दीपक ने बताया कि उसका दिल्ली में मदर डेरी का बूथ है। वह अब छुट्टी पर आया हुआ था। वह मंगलवार को तीन युवकों के साथ था। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिन में शराब पी थी। उसके बाद में वह घर पर नहीं पहुंचा। रात में उसको तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन कहीं पर पता नहीं लग सका। सुबह शराब ठेके के पास वह मृत मिला। दीपक ने शक जताया कि भाई के साथ कोई वारदात हुई है। दीपक ने बताया कि अनिल की दो संतान है।
विज्ञापन

मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच को भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लगेगा। शरीर पर चोट का निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना मुरथल थानाक्षेत्र की है। देवेंद्र ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव धरैरा के रहने वाले हैं। वह हिमाचल प्रदेश के बद्दी में रहते हैं। उसका भाई रामबदन ट्रक चालक था। वह हिमाचल से दवाई लेकर गाजियाबाद के लिए गया था। वहां से वापस लौटकर रात को मुरथल में जीटी रोड के किनारे रुक गया। उसका साथी रविंद्र दूसरे ट्रक से दवा उतारने के लिए सोनीपत गया था। सुबह को दोनों को साथ लौटना था। रात में रामबदन ने शराब पी थी। सुबह उसका शव ट्रक में मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed