{"_id":"68cb1222d9eccb6628017d30","slug":"two-dengue-patients-found-for-the-second-consecutive-day-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142442-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लगातार दूसरे दिन मिले डेंगू के दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लगातार दूसरे दिन मिले डेंगू के दो मरीज
Thu, 18 Sep 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। डेंगू के मामले लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को डेंगू के दो और मरीज मिले। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को संज्ञान में लेते हुए जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बुधवार को मोहाना, लाठ और बरोदा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
डॉ. आशा सहरावत ने एमपीएचडब्लू व स्वास्थ्य निरीक्षकों को हिदायत दी कि वह नियमित रूप से एंटी लार्वा गतिविधि चलाएं। यदि किसी क्षेत्र में डेंगू या मलेरिया के अधिक मरीज मिलते हैं और लापरवाही साबित होती है तो संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी में कार्यस्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। मलेरिया अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों और आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें।