{"_id":"61254ac38ebc3e79ca1fb633","slug":"two-day-all-india-convention-will-start-from-tomorrow-at-kundli-border-sonipat-news-rtk621877221","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : कुंडली बॉर्डर पर कल से शुरू होगा दो दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : कुंडली बॉर्डर पर कल से शुरू होगा दो दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली बॉर्डर पर आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आंदोलन के नौ माह पूरे होने पर 26 और 27 अगस्त को अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन में नए कृषि कानूनों व एमएसपी पर कानूनी गारंटी समेत किसान आंदोलन को देशभर में फैलाने और तेज करने पर चर्चा की जाएगी।
आयोजन समिति के संयोजक आशीष मित्तल ने बताया कि अधिवेशन पांच सत्र में आयोजित होगा। 26 अगस्त को तीन सत्र होंगे, जिसमें सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक, दोपहर बाद 2:00 से 3:30 बजे तक और सायं 3.45 बजे से 6 बजे तक होंगे। 27 अगस्त को 2 सत्र होंगे। सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और समापन सत्र दोपहर 12 से 1:00 बजे तक होगा। अखिल भारतीय अधिवेशन कुंडली बॉर्डर मंच पर होगा। इसमें देशभर में तीन कानून और एमएसपी के कानूनी गारंटी, आंदोलन को देशभर में फैलाने व तेज करने पर भी चर्चा की जाएगी।
इसमें 20 राज्यों से 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें किसानों के बीच काम करने वाले संगठन, भूमिहीन मजदूरों, ग्रामीण मजदूरों, आदिवासी लोग, औद्योगिक मजदूरों, महिलाओं व छात्रों, छोटे व्यापारियों, पूर्व रक्षा कर्मयोग, अध्यापकों, चिकित्सकों, वकीलों आदि के बीच काम करने वाले संगठन शामिल हैं। अधिवेशन में एक प्रस्ताव पर किसानों के आंदोलन की सभी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसे देशभर में विस्तारित व तेज करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी गारंटी कानून बनाने, 2021 का बिजली बिल वापस लेने, एनसीआर में पर्यावरण संबंधी आयोग द्वारा किसानों पर दमन न करने की मांगें शामिल हैं। अधिवेशन, सुझावों के अनुसार आंदोलन की एक योजना स्वीकृत करेगा, उसमें इसका विस्तार व तेज करने की दिशा होगी। इसकी घोषणा अंतिम दिन की जाएगी। इसमें आयोजन समिति के संयोजक आशीष मित्तल के अलावा बलदेव सिंह निहालगढ़, प्रेम सिंह गहलावत, जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलबीर सिंह राजेवाल, हरमीत सिंह कादियान, प्रेम सिंह भंगु, केवी बिजू, हरपाल सिंह, डॉ. सतनाम सिंह अजनाला, धर्मेंद्र मलिक, सत्यवान, अविक साहा, करनजीत शेरों व जगमोहन सिंह को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।