फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two communities clash over stopping a bike, injuring over 20 people

Sonipat News: बाइक रोकने के विवाद में दो समुदायों में संघर्ष, 20 से अधिक लोग हुए घायल

Thu, 23 Oct 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two communities clash over stopping a bike, injuring over 20 people
फोटो :19: सोनीपत के गांव जाजल में दो पक्षों के बीच संघर्ष के बाद गांव में तैनात पुलिस बल। संवाद
सोनीपत। गांव जाजल में मंगलवार की रात बाइक रोकने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमले किए जिससे दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिला-पुरुषों के साथ बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

गांव जाजल निवासी नवीन और टिंकू मंगलवार देर रात गढ़ मिरकपुर गांव से लौट रहे थे। जब दोनों रात में गांव में पहुंचे तो वहां पहले से खड़े दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने बाइक रोक दी। दोनों ने जब जाने के लिए रास्ता मांगा तो कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर तक कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और लाठियां चलने लगीं। धारदार हथियारों से वार किए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वारदात के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग शराब के नशे में थे, जिससे विवाद और बढ़ गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक पक्ष से शौकीन, उनका बेटा समीर व बेटी शबनम, नवाब, उनकी पत्नी नूरजहां व बेटा वसीम व तरसीम, बेटी रुबीना, नुर्शीदा व चार वर्षीय अनाया घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से सोहन, टिंकू, योगेश, मुकेश, उनका बेटा विकास, सुखपाल घायल हुए। घायलों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से कई घायलों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल खानपुर रेफर किया गया।

वारदात के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। बहालगढ़ थाना और आसपास के थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पा लिया। पुलिस देर रात तक गश्त करती रही। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की टीम गांव में गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए हुए है। प्रबुद्ध लोग सभी से शांति की अपील कर रहे हैं।
वर्जन
- जाजल गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लेकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।-प्रबिना पी, डीसीपी पूर्वी जोन।

-गांव जाजल में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। मामले में जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। गांव में पुलिस की टीम भेजी गई है।-रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत।

कुरुक्षेत्र। गोवर्धन पूजा पर पौध रोपण सेक्टर-30 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। विज्ञप्ति

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed