{"_id":"666a33d6817554225e0283c4","slug":"two-brothers-who-got-into-a-septic-tank-died-due-to-poisonous-gas-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119562-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेप्टिक टैंक में उतरे दो भाइयों की जहरीली गैस से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेप्टिक टैंक में उतरे दो भाइयों की जहरीली गैस से मौत
Thu, 13 Jun 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव बाजीतपुर सबौली के पास स्थित नॉर्थ पॉइंट पैकेजिंग फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए आए दो भाइयों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।
हादसे में उनके गांव का तीसरा साथी बच गया। कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतकों के साथी के बयान पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के गांव गडौरा निवासी सन्नी ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह और उनके गांव के रहने वाले सगे भाई संजय (27) व अंकुश (22) उनके साथ प्याऊ मनियारी में रहते थे। तीनों मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार देर शाम को उन्हें गांव बाजीतपुर सबौली स्थित नॉर्थ पॉइंट पैकेजिंग फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
कंपनी में सेलो टेप बनाया जाता है। वह वहां पर पहुंचे और सफाई के लिए काम शुरू कर दिया। संजय व उनका छोटा भाई अंकुश दोनों सेप्टिक टैंक में चले गए। उनकी अंदर जाते ही तबीयत बिगड़ गई।
अंदर गैस बनी होने के कारण वह उसके प्रभाव में आकर बेसुध होकर टैंक में गिर गए। दोनों को मशक्कत से बाहर निकालने के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में सन्नी के बयान पर फैक्टरी मालिक हर्षित अग्रवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिवार में तीन भाइयों में बड़े ही बच गए हैं। संजय के दो बेटे हैं और अंकुश की पत्नी गर्भवती है।