{"_id":"6570b771a90768641509925c","slug":"two-bikes-stolen-from-civil-hospital-and-scooter-stolen-from-another-place-sonipat-news-c-197-1-snp1001-10403-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल से दो बाइक और दूसरी जगह से स्कूटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल से दो बाइक और दूसरी जगह से स्कूटी चोरी
Wed, 06 Dec 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। चोर अलग-अलग स्थान से दो बाइक और एक स्कूटी चोरी कर ले गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने चोरी के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
गांव खांडा निवासी सचिन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह बाइक लेकर मंगलवार को नागरिक अस्पताल गए थे। उन्होंने अपनी बाइक को पार्किंग में खड़ी कर दिया था। बाद में वह पार्किंग में पहुंचे तो बाइक चोरी मिली। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने के बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गांव मुरथल निवासी जयपाल ने सेक्टर-27 पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। वह 30 नवंबर को अपनी बाइक लेकर सोनीपत आए थे। उन्होंने बाइक को नागरिक अस्पताल में खड़ी किया था। जल्दबाजी में उन्हें काम के सिलसिले में जयपुर जाना पड़ गया। वह मंगलवार को लौटे तो बाइक नहीं मिली। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लाजपत नगर दिल्ली कैंप निवासी गगन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी सोमवार रात को पानीपत बैंक वाली गली में खड़ी की थी। मंगलवार को उन्हें स्कूटी नहीं मिली। इस पर उन्होंने पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।