फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two Bablos calculated 100 percent marks.

Sonipat News: दो बीएलओ ने गणना प्रपत्र का 100 फीसदी डिजिटाइजेशन किया

Tue, 07 Jul 2026 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Two Bablos calculated 100 percent marks.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत राई विधानसभा क्षेत्र में एन्यूमरेशन फार्म (गणना प्रपत्र) के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक विधानसभा क्षेत्र में 58.50 फीसदी डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।
29 जून को बूथ संख्या-1 (मलिकपुर) की बीएलओ राजवंती और बूथ संख्या-163 (खुरमपुर) के बीएलओ सतपाल ने गणना प्रपत्र का 100 फीसदी डिजिटाइजेशन किया है।
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) मनीष मलिक ने बताया कि कुछ दिनों में डिजिटाइजेशन कार्य की गति में वृद्धि हुई है। सभी बीएलओ, सुपरवाइजर व निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बूथ संख्या-1 (मलिकपुर) की बीएलओ राजवंती ने 29 जून को निर्धारित समय-सीमा से पहले ही अपने बूथ के 100 फीसदी गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन पूरा कर जिले में सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य को देखते हुए उपायुक्त को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाने की अनुशंसा भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बूथ संख्या-163 (खुरमपुर) के बीएलओ सतपाल ने 6 जुलाई को अपने बूथ का 100 फीसदी डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर अनुकरणीय कार्य का परिचय दिया। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने दोनों बीएलओ, उनके सुपरवाइजरों तथा निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
डीडीपीओ ने बताया कि एसआईआर के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरण, मृत व डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी से संबंधित मतदाताओं की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। पारदर्शिता के लिए सूची को संबंधित बूथों के सार्वजनिक स्थलों, ग्राम पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों व आरडब्ल्यूए कार्यालयों में चस्पा किया जाएगा।
यदि किसी मतदाता का नाम इस सूची में अंकित है और वह स्वयं को उसी पते पर निवासरत एवं पात्र मतदाता मानता है तो वह संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराए ताकि नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों एवं प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शेष डिजिटाइजेशन कार्य को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed