फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two arrested including one accused of recce in loot of 19.62 lakh

19.62 लाख की लूट में रेकी करने के आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including one accused of recce in loot of 19.62 lakh
लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
सेक्टर-12 बाईपास पर साईं मंदिर के पास नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों पर हमला कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने डिलिवरी कंपनी के कारिंदे सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंपनी का कारिंदा आरोपियों से मिला हुआ था और उसने ही आरोपियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। वहीं मामले में गिरफ्तार हर्ष के मामा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे लूट की राशि से खरीदा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। डिलिवरी कंपनी के कर्मी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर निवासी नवीन ने 2 मई को सदर थाना पुलिस को बताया था कि वह और उनके गांव का शिव कुमार ब्रिंक्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में नकदी संग्रह का काम करते हैं। दोनों पर हमला कर 2 मई को दिनदहाड़े कंपनी के 19.62 लाख रुपये लूट लिए थे। वसुंधरा गार्डन के पास तीन बदमाशों ने डंडों से हमला कर वारदात को अंजाम दिया था। एएसपी मयंक गुप्ता व सदर थाना प्रभारी आईपीएस दीप्ति गर्ग की टीम ने मामले में पुरखास निवासी प्रशांत की पहचान कर ली थी। आरोपी उसी डिलिवरी कंपनी में एक साल पहले नौकरी कर चुका था, जिसके पास वारदात हुई थी। उसके बाद पुलिस ने गन्नौर के ढाबे से आरोपी पुरखास गांव निवासी प्रशांत, तिहाड़ कलां निवासी सहदेव उर्फ गुठा और खेवड़ा निवासी हर्ष उर्फ हन्नी को गिरफ्तार कर 7.11 लाख रुपये बरामद कर लिए गए थे। वारदात के बाद आरोपी भागकर हरिद्वार व देहरादून गए थे। रिमांड के दौरान एक दिन पहले प्रशांत के घर से साढ़े छह लाख रुपये और बरामद कर लिए गए थे। अब आईपीएस दीप्ति गर्ग की टीम ने मामले में हर्ष के मामा सेक्टर-12 निवासी शिवम और डिलिवरी कंपनी के कारिंदे और प्रशांत के साथी मूलरूप से फाजिलपुर फिलहाल कबीरपुर निवासी यशवीर उर्फ आशु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिवम से लूट के पैसों से खरीदा गया ई-13 मोबाइल बरामद कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वारदात के बाद हर्ष ने अपने मामा को पैसे दिए थे।
विज्ञापन

यशवीर को चार दिन के रिमांड पर लिया
आईपीएस दीप्ति गर्ग ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी यशवीर उर्फ आशू को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी प्रशांत का साथी था। आरोप है कि लूट का षड्यंत्र रचने में उसकी भूमिका था। उसने ही सोमवार को नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों के पास अधिक पैसे होने की जानकारी थी। पुलिस उससे रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ कर सुबूत जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों से लूटपाट के मामले में दो अन्य आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी पहले से गिरफ्तार हर्ष का मामा है। लूट के पैसों से उसने मोबाइल खरीदा था। उससे मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं डिलिवरी कंपनी के कारिंदे को भी गिरफ्तार किया गया है। यह मामले में संलिप्त था। उससे कई सुबूत जुटाए जाएंगे। उसे रिमांड पर लिया है।
- मयंक गुप्ता, एएसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed