फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two arrested including main conspirator in murder of liquor businessman

Sonipat News: शराब कारोबारी की हत्या में मुख्य षड्यंत्रकारी समेत दो गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including main conspirator in murder of liquor businessman
राई। नेशनल हाईवे पर मुरथल स्थित गुलशन ढाबे की पार्किंग में गोली मारकर की गई शराब कारोबारी सुंदर मलिक की हत्या में पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में गांव बुसाना के रामनिवास उर्फ कल्लू बुसाना व अगवानपुर के नवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सरगथल फिलहाल पटेल नगर निवासी शराब कारोबारी सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा (36) शनिवार रात करीब दस बजे गुलशन ढाबा की पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया था। वह रात को गाड़ी में ही सो गया था। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे होंडा अमेज कार में साथी संग आए दो युवकों ने पार्किंग में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सुंदर की हत्या कर दी थी। सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा कुख्यात नीतू दाबोदिया गैंग का शार्प शूटर रहा है। पुलिस ने मामले में सुंदर के दोस्त गांव कैलाना निवासी सन्नी फोगाट उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि उसने सुंदर मलिक की गाड़ी में जीपीएस रख दिया था जिसकी लोकेशन हमलावरों को दे दी थी। अब पुलिस ने उसे जीपीएस के फर्जी आईडी पर सिम उपलब्ध कराने के आरोपी गांव अगवानपुर के नवीन को गिरफ्तार किया है। उसने ही सिम उपलब्ध था। साथ ही पुलिस ने साजिश रचने के मुख्य आरोपी गांव बुसाना के रामनिवास उर्फ कल्लू बुसाना को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसकी सुंदर मलिक से पुरानी रंजिश है और अब वह भाऊ गैंग के संपर्क में बताया जा रहा है। आरोपी को सेक्टर-7 के पास से कल्लू बुसाना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




कल्लू से लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गैंग के नाम पर मांगी थी रंगदारी

गोहाना अनाज मंडी के पूर्व प्रधान रामनिवास उर्फ कल्लू बुसाना को मारने की धमकी मिली थी। कल्लू पहले से ही गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी गैंग के निशाने पर है। बताया जा रहा है कि एक बार उसे गोली भी मारी जा चुकी है। उसे जून, 2023 में धमकी दी गई थी कि काला जठेड़ी और लॉरेंस उसके भाई हैं, जल्द ही मार देंगे। पुलिस ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। कल्लू पर भी डेढ़ दशक पहले मुकदमे दर्ज रहे हैं। उसे फरवरी 2017 को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आते हुए गोली मार दी गई थी। वह भांजे से मिलकर आ रहा था। लारा हत्याकांड में आया था नाम : शराब कारोबारी सुंदर मलिक हत्याकांड में गिरफ्तार गोहाना अनाज मंडी के पूर्व प्रधान रामनिवास उर्फ कल्लू का नाम गोहाना के बहुचर्चित लारा हत्याकांड में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शराब कारोबारी की हत्या में दो अन्य आरोपी पकड़े गए है। दोनों को आठ दिन के रिमांड पर लिया है। गहनता से पूछताछ कर सबूत जुटाए जाएंगे और हमलावरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। -संदीप धनखड़, एसीपी मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed