{"_id":"692ca9cb74042b1873081934","slug":"two-arrested-for-trying-to-rob-a-bag-full-of-mobile-phones-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146043-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल से भरा बैग लूटने की कोशिश में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल से भरा बैग लूटने की कोशिश में दो गिरफ्तार
Mon, 01 Dec 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12: कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल फोन लूटने की कोशिश के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रव
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने मोबाइल से भरा बैग लूटने की कोशिश में रविवार को दो आरोपियों छतेहरा निवासी अरुण व हरीश को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
18 सितंबर को अनिल निवासी गांव मल्हा माजरा ने थाना कुण्डली में शिकायत दी कि उन्होंने एक दुकान गांव मल्हा माजरा खेडी मनाजात रोड पर लक्की कम्युनिकेशन के पास खोल रखी है। दुकान में मनी ट्रांसफर, नए फोन सेल व मोबाइल फोन रिपेयरिंग का कार्य करते हैं।
16 सितंबर की रात वह दुकान बंद कर अपने बेटे लक्की के साथ दुकान का कैश एक लाख रुपये व 25 नये फोन एक बैग में डालकर अपने घर के लिए चले। बैग उनके बेटे लक्की के पास था। जब वह खेड़ी रोड पहुंचे तो संता के मकान के पास गली में तीन युवक एक स्कूटी लिए खड़े थे। तीनों मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे।
विज्ञापन
आरोपी उनके बेटे लक्की से कैश व मोबाइल से भरा बैग छीनने की कोशिश करने लगे। उनके बेटे ने विरोध किया तो एक लड़के ने आंखों में मिर्ची पाउडर मार दिया। उनका बेटा बैग को लेकर अपने घर की और भागने लगा तो आरोपियों ने पिस्तौल से फायर कर दिया। उनके शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मौके से कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले। जिनके सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।