फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused overrun with 8 kg 125 gram charas over Manali

मनाली से 8 किलो 125 ग्राम चरस लेकर आ रहे दो आरोपी काबू

Wed, 17 Mar 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two accused overrun with 8 kg 125 gram charas over Manali
गोहाना (सोनीपत)। मादक पदार्थ निरोधक सेल ने भैंसवान पुलिस चौकी के पास बोलेरो गाड़ी सवार दो आरोपियों को 8 किलो 125 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ स्टेपनी के पास बॉक्स में छिपा रखा था। आरोपी हिमाचल के कुल्लू के गांव भारी मल्ला निवासी दुल्ले राम और गांव गढ़िया निवासी उत्तम राम चरस को मनाली से लाकर सोनीपत और रोहतक में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

मादक पदार्थ निरोधक सेल में नियुक्त एसआई नरेश कुमार की टीम गोहाना में गश्त कर रही थी। इसी बीच उन्हें सूचना मिली गोहाना की तरफ से मादक पदार्थ तस्कर बोलेरो गाड़ी लेकर रोहतक की तरफ जाने वाले हैं। वह गाड़ी की स्टेपनी के पास लगवाए गए बाक्स में मादक पदार्थ छिपाकर ले जा रहे हैं। इसके बाद मंगलवार देर शाम टीम ने भैंसवान चौकी के पास नाका लगा कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान हिमाचल नंबर की बोलेरो गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें एक पैकेट में 8 किलो 125 ग्राम चरस बरामद हुई। इस मौके पर एएसपी निकिता खट्टर भी मौजूद रही। आरोपियों ने पूछताछ में बातया कि वह हिमाचल के मनाली क्षेत्र के माफिया से चरस खरीदकर लाते थे। डिमांड के अनुसार हरियाणा के रोहतक व सोनीपत जिले में सप्लाई करते थे। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बरामद चरस की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों ने बताया कि इसे खुदरा में करीब 10 लाख रुपये में बेचा जाना था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो युवकों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उनके गिरोह के अन्य गुर्गों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि वह कहां-कहां मादक पदार्थ की सप्लाई करते थे। पुलिस पूछताछ कर रही है। - प्रशांत कुमार, प्रभारी, मादक पदार्थ निरोधक सेल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed