फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused of cheating Rs 36 lakh in the name of teaching share trading arrested

Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 36 लाख ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating Rs 36 lakh in the name of teaching share trading arrested
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े 36 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपियों पंजाब के अमृतसर निवासी गुरलाभ व सिरसा निवासी गुरमीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी अमित ने 6 मई को साइबर थान पुलिस को बताया कि 23 मार्च को उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। मैसेज करने वाली ने खुद को आईसीआईसीआई सिक्योरिटी की कर्मचारी विनिता पटोदिया बताया था। उन्हें मुफ्त में शेयर ट्रेडिंग सिखाने का प्रस्ताव दिया था। उन्हें एक ग्रुप में जोड़ दिया था, जिसमें पहले से ही 127 लोग शामिल थे। उन्हें निवेश करने पर 20-30 फीसदी का मुनाफा मिलने का लालच दिया गया था। 23 मार्च से 24 अप्रैल के बीच आठ बार में उनके दिए खातों में 36.53 लाख रुपये डाल दिए थे। बाद में पता लगा कि उनके साथ ठगी की गई है। उनके पास जिगर पाठक, सकुरी, सरोज कांत, हिमांशु पाठक, अश्विन पारिख, विनिता पटोदिया, देवेंद्र कुमार, डॉक्टर मेहता के नाम से कॉल आए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 8.23 लाख रुपये बैंक खाते सीज करवाकर पीड़ित को दिलवाए। अब मामले में गुरलाभ व गुरमीत को पकड़ा गया है। उनसे पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed