{"_id":"658c671db4bffa1dac0ce6ab","slug":"two-accused-of-attacking-filling-station-operator-and-looting-one-lakh-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11487-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फिलिंग स्टेशन संचालक पर हमलाकर एक लाख लूटने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फिलिंग स्टेशन संचालक पर हमलाकर एक लाख लूटने के दो आरोपी काबू
Wed, 27 Dec 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नंदवानी नगर में फिलिंग स्टेशन संचालक की स्कूटी को बाइक से टक्कर मारकर गिराने के बाद रॉड व धारदार हथियार से हमलाकर एक लाख रुपये लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से यूपी के बलिया फिलहाल शांति विहार सोनीपत निवासी संदीप उर्फ जुडी व मूलरूप से दिल्ली के होलंबी कलां फिलहाल मोहन नगर सोनीपत निवासी अमन है।
काठमंडी स्थित कृष्णा नगर निवासी आशीष जैन ने 19 दिसंबर को पुलिस को बताया था कि उनका सेक्टर-14 व 15 डिवाइडिंग रोड पर जैनसंस के नाम से पेट्रोल पंप (फिलिंग स्टेशन) है। उनके पिता पवन जैन 18 दिसंबर की आधी रात को फिलिंग स्टेशन से स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए चले थे। नंदवानी नगर में बाइक सवार तीन युवकों ने उनके पिता पर हमला कर एक लाख रुपये लूट लिए थे। आरोपी रॉड व मोबाइल छोड़कर मौके से भाग गए थे। राहगीरों ने उन्हें मामले से अवगत कराया था। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार किया था। अब मामले में संदीप उर्फ जुडी व अमन को पकड़ा है। दोनों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।