फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused of assault with Electricity Corporation team arrested

Sonipat News: बिजली निगम की टीम के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assault with Electricity Corporation team arrested
गन्नौर। गांव भांवर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ की गई मारपीट के मामले में थाना गन्नौर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रिंकू व राकेश गांव भांवर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से मारपीट करने वालों में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाएगी।
विज्ञापन




गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि बिजली निगम के ग्रामीण एसडीओ अभिषेक कौशिक ने शिकायत दी थी कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए निगम के जेई नीरज, जेई यशपाल, जेई महिपाल, जेई नरेंद्र, लाइनमैन जोगिंद्र, एएलएम आशीष, एएलएम अंकित, एएलएम सतीश, चालक मुकेश 20 दिसंबर की शाम सात बजे भांवर गांव में चेकिंग करने पहुंचे थे। टीम ने मशरूम फार्म संचालकों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया था। इस दौरान गांव के रोहित व राकेश ने 4-5 व्यक्तियों को भी वहां बुला लिया और सरकारी काम में बाधा डाल कर निगम की टीम के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने जेई को बंधक बना उनके फोन भी तोड़ दिए थे। इस हमले में जेई नीरज व लाइनमैन जोगिंद्र घायल हो गए थे। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



सातवें दिन भी धरना जारी

मारपीट की वारदात में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निगम के कर्मचारियों ने सातवें दिन भी अपना धरना जारी रखा। बिजली निगम के कर्मचारी एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले गढ़ी झंझारा रोड स्थित कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। प्रधान जोगेंद्र ने कहा कि गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमे में दो ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में 5-6 और भी शामिल हैं। यूनिट प्रधान राजेश मलिक व मुरथल सब यूनिट प्रधान राकेश राठी ने चेताया कि यदि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह सभी कार्यालयों की तालाबंदी कर सोनीपत एक्सईएन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, सुनील दत्त, बिजेंद्र राठी, कपिल कुमार, महिपाल, दिनेश कुमार, विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed