Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused in the murder of Deepak in a park sent to three-day police remand

Sonipat News: तीन दिन के रिमांड पर पार्क में दीपक की हत्या के दो आरोपी

Tue, 17 Nov 2026 08:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused in the murder of Deepak in a park sent to three-day police remand
- दीपावली की रात सिर पर चोट मारकर की थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। दिवाली की रात पार्क में दीपक की हत्या के मामले में खरखौदा पुलिस ने अमित व रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

दिवाली की रात खरखौदा निवासी दीपक कुछ साथियों के साथ पार्क में बैठा था। अमित और रोहित साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने दीपक के सिर पर चोट मारकर वहां से चले गए। घटना के बाद दीपक अपने साथियों के साथ दोबारा रात में पार्क पहुंचा था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने उसकी तलाश की सुबह उसका शव पार्क में मिला था। मृतक के भाई सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दीपक पर हमला कर उसकी हत्या की गई है। थाना खरखौदा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते हमला करने की बात सामने आई है। रिमांड में पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed