फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested in Sonipat with 18 lakh old notes

Haryana: सोनीपत में कहां से आए पुराने नोट? 18 लाख कैश लेकर घूम रहे थे दो शातिर, करने वाले थे ये कांड

Wed, 14 May 2025 10:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 10:20 PM IST
सार

पुलिस ने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 18 लाख रुपये बरामद हुए हैं जिन्हें वह नई करंसी में बदलवाने के लिए प्लान बना रहे थे। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Two accused arrested in Sonipat with 18 lakh old notes
सोनीपत में पुराने नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े आठ साल पहले बंद हो चुके 500 और 1000 रुपये के नोटों की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राठधना रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 17.97 लाख रुपये की पुरानी करंसी बरामद की है। यह राशि 2016 में नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर की गई थी।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के नई बस्ती निवासी सुरेश और उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव पावला निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पुराने नोटों को अवैध रूप से बदलवाने की फिराक में थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बैंक कर्मचारी या किसी एनआरआई के माध्यम से इन नोटों को नई करंसी में बदलवाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


सोनीपत पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में पुराने नोट कहां से आए।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed