फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested for cyber fraud of Rs 18.59 lakh

Sonipat News: 18.59 लाख साइबर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 07:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cyber fraud of Rs 18.59 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। साइबर थाना की पुलिस ने फ्री में शेयर मार्केट व ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 18,59,000 रुपयों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को नीमच, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों की पहचान नीमच निवासी विवेक व धीरज के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 अप्रैल को कुंडली निवासी निलाद्री शेखर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 25 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर फ्री में शेयर मार्केट व ट्रेडिंग सिखाने का संदेश आया था। उनके पास महिला का संदेश आया कि और गूगल से एप डाउनलोड करवाया और अकाउंट खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें निवेश के लिए लालच दिया। इन लोगों ने फर्जी कागजातों और वेबसाइट के आधार पर खुलवाए गए खातों में 18,59,000 रुपये डलवाकर ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे ठगे गए 8,81,101 रुपये बैंक खातों में होल्ड करवाए। 3300 रुपये नकद बरामद करने के साथ आरोपियों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed