{"_id":"6400e3a9ef0c004ea70e5d2b","slug":"two-accused-arrested-for-beating-young-man-to-death-sonipat-news-c-17-1-83022-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक की पीटकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक की पीटकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 02 Mar 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। झगड़े के दौरान ओल्ड डीसी रोड पर दीपक मंदिर के नजदीक युवक की पीटकर हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कच्चे क्वार्टर निवासी गीतेश उर्फ गीतू और कोट मोहल्ला निवासी कपिल हैं। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। मामले में एक दिन पहले युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया था। हालांकि वीरवार को पुलिस के समझाने के बाद परिजन नागरिक अस्पताल से शव को ले गए थे।
आठ मरला निवासी अनिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि 26 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे चार मरला निवासी अपने साथी कमल (35) के साथ ओल्ड डीसी रोड से सुभाष चौक की ओर जा रहे थे। जब ओल्ड डीसी रोड पर मुखी टेंट हाउस के पास पहुंचे तो कमल के मौसेरे भाई चार मरला निवासी पवन उर्फ टोनी के साथ कच्चे क्वार्टर निवासी गीतेश उर्फ गीतू और कोट मोहल्ला निवासी कपिल कहासुनी कर रहे थे। झगड़ा देखकर वह उनका बीच-बचाव करने लगे थे। इसी दौरान गीतेश उर्फ गीतू और कपिल ने कमल के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। बचाव कराने पर वह कमल को लेकर चले गए थे। अनिल ने बताया था कि उसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे वह कमल के साथ किसी काम से आ रहे थे तो दीपक मंदिर के पास गीतेश, कपिल व पांच-छह युवकों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटा था। हमले में घायल कमल की बुधवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी थी। मामले में कमल के परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया था। हालांकि वीरवार को पुलिस के आश्वासन पर वह शव ले गए थे। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों गीतेश व कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शुक्रवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उनके अन्य साथियों का पता लगाया जाएगा।